महिला दिवस पर धनबाद रेलवे का अनूठा प्रयोग:स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी, बुकिंग से लेकर ट्रेन संचालन तक

धनबाद रेलवे स्टेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की। प्रबंधक ने स्टेशन की संपूर्ण कार्यप्रणाली महिला रेलकर्मियों के हाथों में सौंप दी गई। महिला कर्मचारियों ने स्टेशन के हर विभाग की जिम्मेदारी संभाली। बुकिंग कार्यालय से लेकर टिकट जांच, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेन परिचालन तक का पूरा कार्य महिलाओं ने किया। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक का पद भी महिला कर्मचारी ने संभाला। रेलवे सुरक्षा बल में भी महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही स्टेशन के सभी महत्वपूर्ण विभागों में महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई। इनमें स्टेशन मास्टर, आरआरआई ऑपरेटिंग कंट्रोल, टिकट काउंटर, कंट्रोल रूम और पूछताछ केंद्र शामिल थे। यार्ड, गार्ड स्टोर और टीसी की भूमिका भी महिलाओं ने निभाई। रेलवे सुरक्षा बल में भी महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। एमयू ट्रेन का संपूर्ण संचालन महिला कर्मचारियों ने किया विशेष उपलब्धि के रूप में एक एमयू ट्रेन का संपूर्ण संचालन महिला कर्मचारियों ने किया। महिला टिकट चेकर ने कहा कि स्टेशन का संपूर्ण कार्यभार महिलाओं को सौंपे जाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल महिला दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *