गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो ने ली युवक की जान:प्रदान संस्था के कर्मी को टक्कर मारकर चालक फरार, रांची ले जाते समय हुई मौत

गुमला जिले में एक और सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर दिया है। मांझा टोली पंचायत भवन के पास तेज रफ्तार बोलेरो (JH07G 8234) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदान संस्था के कर्मचारी अमित कुजूर (35) की मौत हो गई। बोलेरो मौके पर छोड़ भागा ड्राइवर कंटकाय निवासी अमित रायडीह थाना क्षेत्र में बैठक के बाद परसा से कापोडीह लौट रहे थे। मांझा टोली पंचायत भवन के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप गंभीर रूप से घायल अमित को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी स्वाति एक्का ने बोलेरो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। सदर थाना के एसआई बिनय कुमार महतो ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *