रामगढ़ में रुद्र शक्ति महायज्ञ शुरू:दामोदर नदी से कलश यात्रा निकली, 5 दिन तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

रामगढ़ में श्री श्री बाबा पंच महेश्वर शिव मंदिर में 1008 रुद्र शक्ति महायज्ञ का आयोजन शुरू हो गया है। महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को दामोदर नदी से कलश यात्रा के साथ हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं नदी से पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचीं। महायज्ञ 8 से 12 मार्च तक चलेगा। पहले दिन कलश स्थापना, पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण और मंडप प्रवेश अनुष्ठान हुआ। 9 मार्च को महायज्ञ मंडप में अग्नि प्राकट्य वेदी प्रतिष्ठा होगी। 10 मार्च को शिव शक्ति महापूजन, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और हवन होगा। 11 मार्च को विभिन्न अभिषेक, महापूजन और महाश्रृंगार किए जाएंगे। 12 मार्च को भंडारे का आयोजन अंतिम दिन 12 मार्च को हवन, पूर्णाहुति, वेदी और ब्राह्मण पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। महायज्ञ के दौरान रोज शाम 6 बजे देवघर के प्रवचनकर्ता छोटे सरकार कथा वाचन करेंगे। महायज्ञ संचालन समिति में अध्यक्ष अंतर अविनाश उपाध्याय, महासचिव राकेश यादव और कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश छोटू शामिल हैं। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव, वार्ड पार्षद शंकर मिश्रा और मंदिर पुजारी राजेंद्र पांडेय समेत कई पदाधिकारी और महिला श्रद्धालु यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *