महिला दिवस पर रोटरी का खास कार्यक्रम:21 प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान, पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब जयपुर और रोटरी क्लब जयपुर राउंड टाउन ने संयुक्त रूप से ‘द पावर ऑफ शी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. मनोज भट्ट थे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण पद्मश्री गुलाबो सपेरा रहीं। उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी के बाल कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *