महिला दिवस महिलाओं को किया सम्मानित:राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

सिरोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वामीनारायण मंदिर हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद लुंबाराम चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। महिला अधिकारिता की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। साथीन रिंकू देवी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत कई महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। साथीन सजना देवी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन देवी को 11-11 हजार रुपए दिए गए। व्यक्तिगत श्रेणी में नवली गरासिया को 7500, अंशु राठौर को 5000 और रजनी दहिया को 2500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में काव्यांशी प्रजापत ने महिला सशक्तिकरण पर संगीत प्रस्तुत किया। कंचन कंवर और आबूरोड ब्लॉक की साथिनों ने आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को मोमेंट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की आत्मरक्षा प्रशिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नवली गरासिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। स्थानीय समिति अध्यक्ष ऋचा द्वारा महिला संरक्षण विषय, लैंगिक उत्पीड़न समिति के संबंध में महिलाओं को प्रेरित किया। सोमेश्वर देवड़ा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सिरोही द्वारा महिलाओं को आपस में सहयोग समन्वय रखते हुए समाज और परिवार में अपनी भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन गोपाल सिंह राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका साथीन व विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता रही। अंत में योगेंद्र देथा संरक्षण अधिकारी ने उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *