महिला ने अपने दोस्तों से कराया बेटे का यौन शोषण:इसका वीडियो बनाया; मां को गलत हरकत करते हुए देख लिया था

इंदौर में 15 साल के नाबालिग का उसकी ही मां ने अपने दोस्तों से यौन शोषण करवाया। इसका वीडियो बनाया। दरअसल, नाबालिग बेटे ने महिला को उसके दोस्त के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया था। वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे किसी को भी कुछ नहीं बताने के लिए धमकाया था। गुरुवार को बच्चे ने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बच्चे की मां, दो मामा समेत शाहिद, साहिल, जाहिद और अन्य लोगों पर पॉक्सो, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं का स्टूडेंट है। आरोपी डेढ़ साल से उसके साथ गलत हरकत कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने मई 2023 में उसके साथ गलत हरकत की। तब पिता काम पर गए थे। बहन स्कूल में थी। वह नीचे मां के कमरे में गया, तो वहां पर शाहिद मां के साथ गलत हरकत कर रहा था। उसे आते देख मां जोर से चिल्लाई। शाहिद का दोस्त साहिल कमरे के बाहर बैठा हुआ था। वह भी कमरे में आ गया। कहा कि गेट बजाकर अंदर आना चाहिए और पीटने लगा। कुछ देर बाद शाहिद भी आ गया। दोनों ने लात-घूंसों से पीटा। बोले कि पिता को कुछ बताया, तो तुझे, पिता और बहन को जान से खत्म कर देंगे। मेरा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते थे
पीड़ित ने पुलिस को बताया, ‘मामा से बात करने के बाद मां ने शाहिद और साहिल को बुलाया। दोनों ने घर आकर मेरे साथ गंदी हरकत की। इसका वीडियो मां ने बनाया। इसके बाद मां, शाहिद और साहिल ने मुझे धमकी दी कि अगर शाहिद और मां की हरकत के बारे में पिता या किसी को बताया, तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। दोनों अगले महीने फिर से घर पर आए और मेरे साथ गलत हरकत की। मां ने मुझे कहा कि ये सब चलता है, इसलिए किसी को कुछ बताना मत। इसके बाद वे दिसंबर तक मेरे साथ गलत हरकत करते रहे। वे हर बार मुझे, पिता और बहन को मारने की धमकी देते थे। इसलिए मैं बर्दाश्त करता रहा।’ मामा इंदौर से मुझे उत्तरप्रदेश ले गए, वहां धमकाया
नाबालिग ने पुलिस को बताया, ‘पिछले साल दिसंबर में मेरे छोटे मामा इंदौर आए। वे मुझे अपने साथ उत्तरप्रदेश ले गए। वहां उन्होंने भी मेरे साथ गलत हरकत की। तब मेरी नानी ने मुझे बचाया। कुछ दिन बाद मैं वहां से भागकर फिर इंदौर आ गया। वहां से इंदौर आने के बाद शाहिद और साहिल लगातार मेरे साथ गलत हरकत करने लगे। कुछ दिन पहले मैंने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। तब वे मुझे लेकर खजराना थाने पहुंचे।’ यह खबर भी पढ़िए… वीडियो बनाकर बेटा बॉयफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल, मां ने कराई हत्या मुरैना में 16 दिन पहले एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने छोटे बेटे की हत्या करा दी थी। इसके बाद लाश जंगल में फिंकवा दी। बेटा मां के प्रेमी को ब्लैकमेल कर रहा था। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *