महिला पर हमला, गहने छीनने का आरोप

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद, मोती मोहल्ला में महिला पर जानलेवा हमला करने और सोने का गहने कर्णफूल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 58 वर्षीय नसीमा खातून पति आलम मियां ने 18 सितम्बर को थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय निवासी मकसूद आलम, उनकी पत्नी फातमा प्रवीण समेत पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह निवासी एहतेशाम उर्फ बड़कु, मो. असरफ उर्फ छोटू और मो. मदीश टोटो व बाइक से सवार होकर घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर नसीमा खातून को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने कहा कि मारपीट के दौरान मकसूद आलम ने छाती पर चढ़कर कनपट्टी व माथे पर वार किया, जिससे उनकी नाक और कान से खून बहने लगा। इसी बीच उसने उनके कान से लगभग 30 हजार रुपए की कीमत का सोने का कर्णफूल छीन लिया। घटना में बचाने आए पुत्र शमशेर आलम और बहु नेहा प्रवीण को भी बुरी तरह पीटा गया। मामले में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कांड संख्या 276/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *