महिला मंडल ने हरिनाम संकीर्तन किया

लुधियाना| राजेश नगर चंद्र नगर में स्थित श्री श्यामा शाम शिव मंदिर में साप्ताहिक सत्संग पंडित हरगोपाल, शकुंतला शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से किया गया। इसमें महिला संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। पंडित हरगोपाल ने भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि गुरु कृपा के बिना इंसान बार-बार ठोकर खाता है, बार-बार गुनाह करता है, बार-बार धोखे का शिकार होता है, पर जब गुरुकृपा से ज्ञान चक्षु खुल जाता है, तब शिष्य राह में ठोकर बनकर पड़े हुए पत्थर को भी अपनी मंजिल की सीढ़ी बना लेता है। इस अवसर पर अमित ढंड, रानी, पूनम, अलका, लता, पूजा, सुदेश, इंदू अनुपम, सुनीता, इंदू रानी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *