पांच साल बाद स्ट्रे डॉग्स की काउंटिंग होगी व सोमवार से कुत्तों की स्टरलाइजेशन की जाएगी

लुधियाना| साउथ मॉडल टाउन में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से क्षेत्रीय निवासी परेशान हैं। कुत्ते आए दिन राहगीरों को काटकर जख्मी कर देते हैं। महिलाएं और बच्चे भी घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद गुरप्रीत कौर बब्बल और पार्षद कपिल कुमार सोनू ने एडीसी रोहित गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। पार्षद गुरप्रीत बब्बल ने बताया कि रोजाना इस मुद्दे को लेकर इलाका निवासी उनके पास आ रहे हैं। पूरा इलाका इन आवारा कुत्तों से डर के साए में जी रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालने की अपील की। वहीं, पार्षद कपिल कुमार सोनू ने भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि पहले नगर निगम कमिश्नर को भी इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब फिर से इस मामले को लेकर इलाके के लोग उनके पास आ रहे हैं। एडीसी रोहित गुप्ता ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *