टिप्पर चालक कार को घसीटता ले गया, ऑटो वाले ने रोका

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड पर समराला चौक के पास वीरवार रात करीब 11.30 बजे बड़ा हादसा होते-होते बचा। बजरी से लदा एक टिप्पर कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। एक ऑटो चालक की सतर्कता से यह हादसा टल गया। घटना के समय कार में 4 लोग सवार थे। हादसे की वजह से कार के दोनों दरवाजे और शीशा टूट गए। आरोप है कि टिप्पर ड्राइवर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त था, जिससे उसे टक्कर का एहसास नहीं हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक सन्नी ने बताया कि जब टिप्पर ने टक्कर मारी, तो पूरा परिवार चीख-पुकार कर रहा था। उसने तुरंत टिप्पर की खिड़की में जाकर जोर से हाथ मारा और ड्राइवर को रुकने के लिए कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *