महिला मंडल ने हल्दी, कुमकुम में सदस्यों को बांटी सुहाग की सामग्री

भिलाई | एकता महिला मंडल द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम एकता बाल उद्यान आशीष नगर पश्चिम रिसाली में रखा गया। इस अवसर पर सदस्यों का हल्दी कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया और तिल गुड़ से मुंह मीठा करवाया गया। मंडल की तरफ से सभी सदस्‍यों को उपहार व सुहाग सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आकर्षक गेम्स और हाऊजी कराई गई। गेम में प्रथम श्रुति तिवारी, द्वितीय कविता उर्वशा, तृतीय स्वर्ण कौर रहीं। हाऊजी में प्रथम सुनीता खेरवार, द्वितीय भारती धाड़से, तृतीय चमेली सिन्हा रहीं। महिलाओं ने भजन व अन्य गीत भी गाए। इस अवसर पर अध्यक्ष शकुंतला यादव, सुमन राणा, शशि शर्मा, रमा अग्निहोत्री, हेमलता पवार, के लक्ष्मी, आंचला गुप्ता, राजेश्वरी सोनी, संध्या चेट्टी, तामेश्वरी उर्वशा, स्वाति आदि उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *