महिला वकील से शराब पीकर की छेड़खानी, काबू

अमृतसर | थाना सिविल लाइन की पुलिस ने महिला एडवोकेट को ब्लैकमेल करके अफसर के नाम से 10 हजार रुपए लेकर शराब पीकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान हरमनजीत सिंह निवासी गांव ध्यानपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट सिमरनजीत कौर निवासी अंतरयामी कॉलोनी ने बताया कि वह चैंबर की मुरम्मत करवा रही थी कि आरोपी हरमन ने उसकी तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल करते हुए अफसरों के नाम पर 10 हजार रुपए ले लिए। उसके बाद शराब पीकर आया और छेड़खानी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *