महिला सशक्तिकरण केंद्र में भर्ती, आवेदन आमंत्रित

बीजापुर| महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक के 01 पद एवं जेंडर विशेषज्ञ के 02 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। जिला मिशन समन्वयक का मासिक वेतन 31,450 रुपये तथा जेंडर विशेषज्ञ का 25,780 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संविदा नियमों के अनुसार की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 फरवरी तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *