महिला ‘सारथी’ परियोजना का शुभारंभ डिप्टी सीएम ने किया:जयपुर सहित मेहंदीपुर बालाजी और समाल रामजस्यान में होगा क्रियान्वयन

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षित रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला ‘सारथी’ परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना जयपुर के साथ-साथ मेहंदीपुर बालाजी और समाल रामजस्यान क्षेत्रों में क्रियान्वित की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सार्वजनिक परिवहन और आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत महिलाओं को ड्राइविंग, वाहन संचालन, सिलाई, सुरक्षा प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ई-वाहन, 14-सीटर व्हीकल जैसी सेवाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में पहचान और सम्मान मिल सके। परियोजना में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता परियोजना में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सुरक्षित कार्य वातावरण, नीति आधारित संचालन और सामाजिक सहयोग को इस पहल से जोड़ा गया है, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के अपने कार्यस्थल पर काम कर सकें। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल रोजगार देना ही नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ाना भी है। पहले चरण में 101 वाहनों के साथ महिलाओं को कार्य से जोड़ा परियोजना को शिल्प सृजन संस्था के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में 101 वाहनों के साथ महिलाओं को कार्य से जोड़ा गया है। आगामी चरणों में इसे पूरे राजस्थान में विस्तार देने की योजना है, जिसके तहत लगभग 1000 वाहनों को संचालन में लाकर बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। पर्यटन स्थलों और धार्मिक क्षेत्रों में भी इस सेवा को शुरू किया जाएगा, जिससे स्थानीय महिलाओं को स्थायी आय का अवसर मिल सके। राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है पहल संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में इससे हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *