कवर्धा| महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिन्झारी कटनी (मप्र) में की जाएगी। इसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर अंतर्गत 33 जिलों की सीईई परीक्षा में सफल महिला उम्मीदवार शामिल होंगी। शारीरिक दक्षता व दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की मेडिकल जांच 24 फरवरी को होगी।


