महिला से मारपीट-धमकाने के मामले में जागदा जमीर संस्था प्रधान सुभाष सहगल समेत 2 पर केस

थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने महिला से मारपीट और धमकाने के आरोप में जागदा जमीर संस्था के प्रधान सुभाष सहगल सहित 2 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुराने छेड़छाड़ के केस को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए 2 युवकों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। 31 जनवरी शाम साढ़े 7 बजे घरेलू काम से लेहारका रोड गई थी। लौटते समय ई-रिक्शा में आईटीआई रणजीत एवेन्यू के पास कूड़े के डंप के नजदीक पहुंची तभी बाइक सवार 2 नकाबपोश आए। उन्होंने ई-रिक्शा रोककर मोबाइल से सुभाष सहगल निवासी गेट हकीमां से व्हाट्सऐप कॉल पर बात कराई। सुभाष ने फोन पर छेड़छाड़ का केस वापस लेने को कहा। जब मना किया तो बाइक सवार युवकों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि सुभाष के खिलाफ 30 दिसंबर 2024 को थाना गेट हकीमां में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था इसी रंजिश में हमला किया गया। सुभाष सहगल ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी जांच के झूठा केस दर्ज किया है। वह लंबे समय से शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार करने वालों ने उक्त महिला से 2024 में छेड़छाड़ का थाना गेट हकीमां और मई 2025 में रणजीत एवेन्यू में दुष्कर्म करने का झूठा केस दर्ज कराया। अगर उनकी उक्त महिला से फोन पर बात हुई थी तो पुलिस मोबाइल का लोकेशन निकलवाए। उनकी महिला से कोई बात नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *