पंजाब सरकार और पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है मगर बेखौफ नशेड़ी दिनदहाड़े के टीके लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार दोपहर ढाई बजे माल मंडी में सामने गया जहां 2 नशेड़ी टीका लगा रहे थे। दैनिक भास्कर टीम ने नशेड़ियों की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। गौर हो कि माल मंडी में एएनटीएफ और पास ही एसएसओसी का दफ्तर है इसके अलावा एडीसीपी ईस्ट का दफ्तर भी वहीं है मगर नशेड़ियों को किसी का कोई डर नहीं है। यहां पुलिस की आवाजाही लगी रहती है लेकिन इन नशेड़ियों पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा जा रहा। गौर हो कि माल मंडी और बस स्टैंड पर नशा करने वाले युवक-युवतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर कार्रवाई करती है। मगर नशा कहां से लेकर आए वहां तक पुलिस पहुंच नहीं करती। एसएचओ जसजीत सिंह ने कहा कि पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा रही है। माल मंडी में युवक नशे का टीका लगा रहे थे ऐसी कोई सूचना नहीं है मगर फिर भी पुलिस टीम भेजकर जांच की जाएगी। युवकों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी कई नशेड़ियों पर केस दर्ज कर नशा मुिक्त केंद्र में एडमिट करवाया है।


