मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर और उनके सहकर्मी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मंगलवार को मृतक वकील मृत्युंजय चौहान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। यह एफआईआर ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मृत्युंजय की फांसी से 24 दिन बाद दर्ज हुई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय चौहान ने 15 दिसंबर को ग्वालियर स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाई। मृतक की सगाई मुरैना सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला SI से हुई थी। जांच में सामने आया कि 12 दिसंबर को मृत्युंजय सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां उन्होंने महिला SI को कॉन्स्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। मारपीट और धमकी का आरोप
एफआईआर के मुताबिक, महिला SI ने कॉन्स्टेबल को मृत्युंजय पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। महिला SI ने पिस्टल लेकर दो बार फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। दोनों ने मृतक को धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस में शिकायत नहीं सुनी गई
घटना के बाद मृतक ने मुरैना पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके उलट 14 दिसंबर को महिला SI की शिकायत पर ग्वालियर में मृत्युंजय के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। मानसिक आघात के चलते मृत्युंजय ने अगले दिन आत्महत्या कर ली। सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों से पुष्टि
पुलिस ने मृतक की मां, कई प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन ने घटना की पुष्टि की। जांच में यह भी सामने आया कि महिला SI ने मृतक पर शादी का दबाव, पूर्व पत्नी का तलाक, जमीन और जेवरात हड़पने जैसे आरोप लगाए। बहन पहुंची तो फंदे पर लटका मिला था जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया
22 दिन की जांच के बाद गोला का मंदिर थाना पुलिस ने महिला SI और कॉन्स्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। संबंधित खबरें भी पढ़ें… 1. पुलिसकर्मी प्रेमिका से शादी के 15 दिन पहले लगाई फांसी ग्वालियर में सोमवार को एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 दिसंबर को उसकी शादी मुरैना में पदस्थ एक महिला सब-इंस्पेक्टर से होने वाली थी। वह उससे मिलने गया था, जहां उसने प्रेमिका को अपने कमरे में एक अन्य आरक्षक के साथ देखा। पढ़ें पूरी खबर… वकील बोला- तुम्हारा पति मेरी मंगेतर के कमरे में था:सुसाइड से पहले के 2 ऑडियो
मुरैना पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में 12 दिसंबर की रात को हुई घटना का विवाद अभी थमा नहीं है। मृतक वकील मृत्युंजय चौहान ने सुसाइड से पहले महिला SI के प्रेमी (कॉन्स्टेबल) की पत्नी को फोन कर अपनी बेचैनी, गुस्सा और टूटता भरोसा जाहिर किया। कॉल में वह बार-बार कहता रहा कि क्वार्टर में जो देखा, उससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। पढ़ें पूरी खबर


