महुआडांड़ में उत्साह से 8 लोगों ने किया रक्तदान

पाटन | राजकीय मध्य विद्यालय पाटन का किचन शेड जर्जर रहने के कारण क्लास रूम में एमडीएम बनाया जा रहा है। बारिश होने पर किचन में पानी भर जाता है। क्लास रूम में ही भोजन बनाने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रभारी प्राचार्य भारती गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2005 में बना किचन शेड जर्जर हो गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष देवंती कुंवर ने विभाग से अविलंब नया किचन शेड बनाने की मांग की है। महुआडांड़ | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर 8 लोगों ने रक्तदान िकया। रक्तदान करने वालों में डॉ. सीमा कुमारी, स्टाफ नर्स सुनैना कुजुर, फुलेश्वर नागेसिया, संदीप नागेसिया, सलामत अंसारी, चंदन कुमार बादल, अभिषेक मिंज और शंकर उरांव शामिल थे। कार्यक्रम में अमित कुजुर, यशवंत राम, इजहार आलम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। रक्त संग्रह विनय सिंह व आदर्श कुमार ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *