महुआडांड़ में पिकअप पलटने से महिला की मौत:पति-पुत्र गंभीर रूप से घायल, वाहन जब्त; संत जेवियर कॉलेज गेट के पास हुआ हादसा

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना संत जेवियर कॉलेज गेट के पास हुई, जब धान से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पिकअप में एक ही परिवार के तीन सदस्य सवार थे, जो महुआडांड़ से गारू की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया। घायलों में लाजरूस टोप्पो (65), उनकी पत्नी सिलवेनिया टोप्पो (40) और पुत्र सलीन टोप्पो शामिल थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला सिलवेनिया टोप्पो को मृत घोषित कर दिया। पिता और पुत्र की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भेज दिया। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *