महुआडांड़ में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब लदी कार:एक लाख की शराब जब्त, चालक मौके से फरार; नेतरहाट की ओर जा रही थी कार

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना पुलिस ने रविवार देर रात गश्ती के दौरान पीपल चौक के पास अवैध शराब से लदी एक कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब नेतरहाट की ओर ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर गश्ती दल को अलर्ट किया गया और पीपल चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। पुलिस द्वारा वाहन खोलने को कहने पर चालक अचानक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में व्हिस्की की तीन पेटी, रम की चार पेटी और बियर की दो पेटी, कुल 9 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए है। पुलिस ने अवैध शराब, कार और चालक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इस संबंध में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 56/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *