लुधियाना में पुलिस-बदमाशों में टकराव:दंडी स्वामी रोड पर अधिकारी कर रहे थे कार का पीछा,कई गाड़ियों को मारी टक्कर

लुधियाना में सरेबाजार बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने पूरी घेराबंदी कर बदमाश की कार रोकी। फिर उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। स्विफ्ट कार में सवार बदमाश ने 2-3 बार कार आगे-पीछे की और उसके बाद गाड़ी भगा ले गया। उसे पकड़ने आए पुलिसकर्मी खाली हाथ रह गए। पुलिस से भागने के चक्कर में बदमाश ने अपनी कार से कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। दंडी स्वामी रोड पर हुई यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस किन बदमाशों का पीछा कर रही थी, कार में कितने लोग थे, इसके बारे में अभी पुलिस औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *