महू विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद महूगांव क्षेत्र में विधायक फुटबॉल ट्रॉफी का आयोजन चल रहा है। डॉक्टर अंबेडकर नगर महू विधायक उषा ठाकुर द्वारा खेलो इंडिया के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महू में किया जा रहा है। विधायक उषा ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल भावना समाहित हो और नकारात्मक से सकारात्मक की ओर अग्रसर हों, इसी भावना के साथ नशे से भी दूर रहें। आयोजक नवीन तिवारी (अध्यक्ष नगर परिषद महूगांव) ने बताया कि विधायक ट्राफी फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच गोल्डन फुटबॉल क्लब महू विरुद्ध महू रोड महू फुटबॉल क्लब के मध्य होना था परंतु महू रेड महू फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी खेलने आने से कमेटी द्वारा गोल्डन फुटबॉल क्लब महू को विजय घोषित किया गया। स्पर्धा का दूसरा मैच यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब महू विरुद्ध राईजिंग फुटबॉल क्लब महू के मध्य खेला गया। मैच के प्रारंभ सें ही यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब महू के खिलाड़ियों ने राईजिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों पर अपना दबाव बनाए रखा। मैच के 15वें मिनट में यंग ब्रदर्स खिलाड़ी राहुल द्वारा शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 कि बढ़त दिलाई तथा मैच के 45वें मिनट में यंग ब्रदर्स के खिलाड़ी राहुल ने 1 और गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे मैच के अंत तक राईजिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। अंत में यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब महू 2-0 से विजय रही।


