सिवनी की 5 लड़कियां और 4 लड़के भोपाल रवाना:मलखम प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, कल से 8 जनवरी तक होगा आयोजन

शनिवार को सिवनी कॉलेज के 4 लड़के और 5 लड़कियां मलखम प्रतियोगिता में शामिल होने भोपाल रवाना हुए हैं। खेल अधिकारी के सी बापू राउर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के परिपालन में संभाग मलखम प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी को दिया गया था। पुरूष वर्ग से शामिल खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद चयनित दल अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए 5 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल में सहभागिता करेंगे। इस दल में पुरुष वर्ग में सिवनी के 4 खिलाड़ी, जिनमें कपिल बघेल, साहिल माहुले, महेंद्र बघेल, विवेक बघेल, यशकर त्रिपाठी, निखिल चौरे हैं। महिला वर्ग से शामिल खिलाड़ी वहीं महिला वर्ग में सिवनी से 5 खिलाड़ी नीलू बघेल, सलोनी बघेल, शीतल डहेरिया, राखी बघेल, अमृता चौधरी, निशा चौधरी दल में शामिल हैं। दल के साथ मैनेजर और कोच में डॉ. दिनेश वर्मा, मनीष परिहार, शिवानी साहू दल के साथ गए हैं। इस दल को रेलवे स्टेशन पहुंचकर पीजी कॉलेज के जन भागीदारी अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *