नानपुर में मिशन D-3 को लेकर शनिवार को कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आसपास के करीब 45 से अधिक गांवों से पटेल, चौकीदार, सरपंच सहित सैकड़ों लोगों ने दहेज, दारू और डीजे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा- आप सब शपथ ले की हम समाज को बचाने के लिए दहेज, दारू और डीजे से बचेंगे। हम अपने समाज के कार्यक्रमों में उज्जैन, इंदौर से आ रही मदिरा का सेवन नहीं करेंगे। विदेशी शराब पे प्रतिबंध लगाएंगे, दहेज के रोक के लिए फलिया -फलिया अभियान चलाएंगे, डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा- शादी विवाह में फिजूल खर्ची से बचकर उन पैसे की बचत कर हम अपने बच्चों के शिक्षा में लगाए। समाज शिक्षित होगा, तो हमारा समाज सुधरेगा। समाज को शादी के बाद अत्यधिक कर्ज झेलने की वजह से घर छोड़कर गुजरात जाना पड़ता हैं। इस वजह से कर्ज मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने की बात कही। इसमें कई उदाहरण देकर समाज के संपूर्ण क्षेत्र में एक समान दहेज करने के अलावा शादी में डीजे एक से अधिक न बुलाए। साथ ही कहा की बिरसा मुण्डा मूर्ति स्थापना की मैं घोषणा करता हूं। आप लोग कमेटी बना लें। यह तय कर लें, कहां लगाना है, भगोरिया के पहले भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


