सीधी में फन फैला कर बैठा था काला नाग:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा

सीधी जिले के बायपास मे स्थित श्री राम गुप्ता के एक मकान में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक काला नाग अपना फन फैलाकर बैठा हुआ था। वहां पर मौजूद लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया था। लोगों के हटाने के बाद भी वह नाग अपनी जगह से नहीं हटा। तब जाकर लोगों ने वन विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना दी। जहां वन विभाग की टीम ने देखा कि एक मकान में जहरीला कोबरा सांप घुसा हुआ था। फुफकार मारते हुए बैठा हुआ है। वहां पर मौजूद लोगों में डर का माहौल हो गया था, लोगों के द्वारा वन विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना पर वन विभाग के रेस्क्यू टीम प्रभारी वनपाल पंकज मिश्रा पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का कार्य किया गया है। वन विभाग के रेस्क्यू टीम प्रभारी वनपाल पंकज मिश्रा के द्वारा जानकारी देकर बताया गया की सूचना मिलते ही जहरीले सांप को पकड़ लिया गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि किसी के भी घर में जहरीला सांप दिखाई पड़ता है या अन्य जीव जंतु दिखाई पड़ते हैं तो वन विभाग के कंट्रोल रूम में सूचना दें।. जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़ा जाएगा और सुरक्षित छोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *