महेश भवन में मगनलाल चांडक को समाज ने नम आंखों से किया नमन

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर माहेश्वरी समाज के सम्मानित, प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व मगनलाल चांडक की पावन स्मृति में सोमवार को महेश भवन, डागा चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा किसी औपचारिक कार्यक्रम से अधिक, संवेदना, स्मृति और कृतज्ञता का सामूहिक भाव थी, जहां समाजजनों ने नम आंखों से सेवाभावी व्यक्तित्व को नमन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मगनलाल केवल एक नाम नहीं थे, बल्कि वे समाज के लिए जीवंत प्रेरणा थे। उनका संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजसेवा को ही अपना धर्म माना। उनके द्वारा संचालित कृष्ण अन्न क्षेत्र वर्षों से उनकी सेवा-भावना का सजीव प्रमाण रहा है। सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए सभी उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठजनों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अपने-अपने संस्मरण साझा किए। श्रद्धांजलि सभा में गोपीकिशन पेड़ीवाल, रघुवीर झंवर, तोलाराम पेड़ीवाल, कालू राठी, दाऊलाल बिन्नाणी, बृजमोहन चांडक, रमेश चांडक, बलदेव मुंधड़ा, प्रो. नरसिंह बिन्नाणी, अरूण करनाणी, किशन सिंघी, कृष्ण कुमार चांडक, नारायण बिहाणी, श्याम बिहाणी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति क्लब के सचिव रघुवीर झंवर ने अत्यंत संयमित, भावपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *