सुबह कोहरा-दिन में धूप, 2 दिन बारिश के आसार

शहर के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कोहरा नहीं पड़ रहा था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक कई इलाकों में घना कोहरा छा गया। सुबह के समय हाईवे में विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोगों को दोबारा सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने के बाद हालात सामान्य होने लगे। जैसे जैसे दिन चढ़ने लगा और तेज धूप होती गई। जिससे दोपहर में उमस और हल्की गर्मी का अहसास हुआ। सुबह की ठंड और दिन की गर्माहट के कारण मौसम में बड़ा अंतर महसूस किया गया। कोहरे के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट के साथ 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अब आगे क्या: मौसम विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिसका पश्चिमी विक्षोभ है। पूर्वी तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जो समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर के मैदानी इलाकों में हवा के दबाव में बदलाव आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप 17 और 18 फरवरी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद अधिकतम तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिल सकती है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *