भास्कर न्यूज | बालोद केंद्र सरकार के अंतर्गत स्थायी करने, मानदेय राशि में वृद्धि करने सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले जिले के मितानिनों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया। प्रदेश सचिव चंद्रकिशोर वासनिक ने बताया कि अपने लंबित मांगों को लेकर मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लॉक को-ऑर्डिटनेटर ने अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद का निर्णय लिया है। इस संबंध में सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। 2023 में चुनाव में वादा हुआ था। जिसके अनुरूप कुछ नहीं हो पाया।


