विद्यार्थियों ने श्रेणी सुधार करने के लिए भरा आवेदन

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल माशिमं मंडल द्वारा 8 जुलाई से द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें फेल एवं पूरक वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। श्रेणी सुधार करने विद्यार्थियों को एक और मौका मिलेगा। 8 जुलाई को कक्षा 12वीं में हिन्दी विषय से परीक्षा शुरू होगी। वहीं 9 जुलाई को 10वीं में गणित विषय से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। राजनांदगांव मुख्यालय में 2, डोंगरगांव में 2, डोंगरगढ़ में 1 और छुरिया में 1 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। माशिमं द्वारा मार्च में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पहली मुख्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। मई में परिणाम जारी किया गया जिसमें जिले का परिणाम संतोष जनक नहीं रहा। दोनों कक्षाओं में कोई विद्यार्थी प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल नहीं था। जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की बात करें तो 12172 में 3908 प्रथम, 3910 द्वितीय, 551 तृतीय स्थान में उत्तीर्ण थे। 1001 को पूरक की पात्रता मिली थी और 2801 फेल थे। 10वीं का परिणाम 68. 76 था। वहीं 12वीं में 893 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली थी। 696 फेल हुए थे। पूरक ओर फेल होने वाले बच्चों को पास होने दूसरा अवसर मिला है। इसमें श्रेणी सुधार करने बड़ी संख्या में बच्चों ने आवेदन किया है। मार्च और जुलाई की परीक्षा में जिसमें बेहतर अंक और सुधार होगा वहीं अंकसूची मान्य रहेगी। जुलाई में परीक्षा आयोजित होगी और जल्द नतीजे घोषित किए जाएंगे। पखवाड़े भर पहले पहली बोर्ड परीक्षा की अंकसूची पहुंची जिसका बोर्ड कार्यालय द्वारा वितरण किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *