मांदर की थाप पर नाचे मंत्री जायसवाल और नेताम VIDEO:मनेंद्रगढ़ में विकास कार्यों की सौगात दी, देर रात समीक्षा बैठक ली

मनेंद्रगढ़ जिले में छेरता तिहार मेले में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रामविचार नेताम सुआ नृत्य करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्याम बिहारी जायसवाल मांदर बजाते हुए और राम विचार नेताम ढोलक बजाते हुए झूम रहे है। जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने अपने दौरे पर कई विकास कार्यों की सौगात दी। सोमवार (5 जनवरी) को दिनभर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने देर रात कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ इस दौरे के दौरान, खड़गवां विकासखंड में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के नवीन भवन का भूमिपूजन किया गया। लगभग 9 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्रीय कृषि, अनुसंधान और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद, प्रभारी मंत्री नेताम और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत बंजी स्थित आल्हामाड़ा धाम में आयोजित छेरता तिहार मेले में शामिल हुए। यहां दोनों मंत्री सुआ और शैला टीम के साथ मांदर की थाप पर नाचे। उन्होंने मेला समिति की मांग पर सामुदायिक भवन और शेड निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की घोषणा भी की। मंत्रियों ने मेले में उपस्थित महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि राज्य सरकार पारंपरिक खेती के साथ-साथ मोटे अनाज, दलहन-तिलहन, कम पानी में अधिक उत्पादन वाली फसलें, मछली पालन, पशुपालन और मुर्गी पालन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और नवाचार से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जिले और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में इस क्षेत्र में कई स्कूल, कॉलेज, एकलव्य विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालय और अब कृषि महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़े स्तर पर कार्य जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *