मांस बरामदगी मामला : पांचों आरोपी तीसरी बार कोर्ट में पेश, भेजा जेल

चब्बा रोड स्थित फैक्टरी से 21 क्विंटल मांस बरामदगी मामले में काबू पांचों आरोपियों को थाना चाटीविंड पुलिस ने रविवार को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपियों का 3 दिन और दूसरी बार में 5 दिन का रिमांड मिला था। वहीं हिंदू संगठनों और गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कोर्ट के बाहर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान जब बस कोर्ट में आई तो हिंदू संगठनों को देखते हुए बस को दोबारा घुमाकर वापस ले गए। एसएचओ हरसिमरनजीत कौर ने बताया कि इस मामले में आगे जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे खुलासा करेंगे। कोर्ट के बाहर पहुंचे हिंदू नेता जय गोपाल लाली ने आरोप लगाते हुए बताया कि राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के प्रधान सतीश ने अपने टीम के साथ चब्बा रोड स्थित इस फैक्टरी में रेड कर 5 आरोपियों को पकड़ा था। 21 ​िक्वंटल मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने पहले तीन दिन रिमांड लिया। पुलिस तीन दिन में पांच आरोपियों के अलावा किसी को भी काबू नहीं किया, जांच नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *