मां काली मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

चाईबासा| शहर के प्रसिद्ध सदर बाजार चाईबासा स्थित मां काली मंदिर में शनिवार को आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति चाईबासा के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की ओर से शनिवार को खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों ने खिचड़ी भोग का आनंद उठाया। खिचड़ी भोग के पहले मंदिर के पुजारी अनूप मल्लिक ने श्रद्धालुओं से मां काली की पूजा कराई। मां काली को साड़ी व पांच फल तथा अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई गई। इसके बाद हवन व आरती की गई। जिसमें भक्तों ने शामिल होकर मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मां काली का प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग ग्रहण किया। तत्पश्चात भक्तों के बीच खिचड़ी का भोग वितरण किया गया। पुजारी ने बताया कि काली मंदिर में प्रत्येक अमावस्या व शनिवार को कई भक्तों की ओर से खिचड़ी भोग चढ़ाया जाता है। मौके पर त्रिशानु राय, शशिकांत प्रसाद, मानस घोष, रवि मल्लिक, दीपक खिरवाल, सव्यसाची राय, हृदय शंकर बिरूवा, लक्ष्मी कच्छप, मधुमिता राय, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *