व्हाइट फाल्कन ऊंचरी और गोगो फाइटर की टीम जीती

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा प्रीमियर लीग के तत्वावधान में खेले गए शनिवार के पहले मैच में गोगो फाइटर ने नसीम 11 को 132 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में व्हाइट फाल्कन ने नगमा 11 को 75 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आज के पहले मैच में गोगो फाइटर शमशाद के 50 , राहुल के 42 और रवि के 26 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खो कर 193 रन बनाए। 194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नसीम 11 की टीम मात्र 63 रन ही बना पाई। वहीं मैच को 132 रनों से हार गई। वहीं दूसरे मैच में व्हाइट फाल्कन के कप्तान दिलनवाज खान ने टॉस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 बनाएं। जिसमें इकबाल अंसारी ने शानदार 93 रनों की पारी खेली। जवाब में नगमा 11 की टीम मात्र 100 रन ही बना सकी। वहीं मैच को 75 रन से हार गई। पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए शमशाद को मैन ऑफ द मैच और दूसरे मैच में ऑलराउंड खेल के लिए इकबाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *