मां की भक्ति में गरबा-डांडिया, 108 अखंड ज्योतियां जलाईं गईं

भास्कर न्यूज| लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित श्री गीता मंदिर, विकास नगर में शारदीय नवरात्र श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 108 अखंड ज्योतियां प्रज्वलित कीं और दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ, जो पूरे नवरात्र तक चलेगा। मां दुर्गा की भक्ति में संगीतमय रंग घुला, जब बलबीर मानक ग्रुप ने मां की भेंटें प्रस्तुत कीं। मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महिला भक्तों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी। खास आकर्षण रहा कोरियोग्राफर सुनील राज की ट्रेनिंग, जिसके चलते करीब 30 महिलाओं ने मां की भेंटों पर मनमोहक डांडिया पेश कर सबका दिल जीत लिया। समारोह में पूर्व पार्षद ममता आशु, हिना सिंगल, रिम्पी शर्मा और पंडित राजन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान मंदिर के संस्थापक प्रधान रामकृष्ण सलूजा को विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही रजत सूद, सतीश गुप्ता, संजय कोहली, पुरुषोत्तम बंसी, प्रदीप ढल्ल, परमिंदर सिंह और भूपिंदर ज्योतिषाचार्य का भी सम्मान हुआ। डांडिया आयोजन को सफल बनाने में अनु हांडा, रमा ढल्ल, काजल कोहली, सोनिया कपूर, रीतू गोगना, रश्मी शर्मा, रीना, सिया भनोट, टीना, अलका, बबीता, अनु और अंबिका ने अहम भूमिका निभाई। श्रद्धा, संगीत और नृत्य का यह संगम भक्तों के लिए यादगार बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *