श्री कृष्ण मंदिर में महिला मंडली ने संकीर्तन किया

लुधियाना| नवरात्र पर्व पर मॉडल टाउन स्थित श्री कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। यहां पूरे नवरात्रों तक अखंड रामायण पाठ हो रहा है। हर शाम मंदिर महिला मंडली संकीर्तन करती है। मंडली की सदस्य संपदा शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन संकीर्तन होगा। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। संकीर्तन की शुरुआत गणपति वंदना से होती है। इसके बाद भगवान राम, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा की भेंटों सहित भजन-कीर्तन गाए जाते हैं। भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन ने मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना दिया है। मां दुर्गा के जयकारों और भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नवरात्रि का आनंद ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *