मां चिंतपूर्णी के भजन से माहौल भक्तिमय हुआ

लुधियाना| मां सरस्वती संघ की ओर से 24वीं एक शाम मां सरस्वती के नाम का आयोजन हुआ। यह आयोजन सुषमा शर्मा, हैप्पी राजा, धार्मिक गायक कुमार संजीव के प्रयास से गुरु नानक देव भवन में हुआ। इस दौरान विजय दानव समाज सेवक रमनजीत लाली, डिंपल राणा ने ज्योति प्रचंड की। बाबा मीना शाह ने मां को चुनरी अर्पण की। महंत तारा सिद्धू, भाई मुकेश ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। अशोक गर्ग, गिरीश गर्ग ने मां को भोग अर्पण किया। बिंदिया मदान, ममता शर्मा, रोमा टांडा, अमन बग्गा ने कलाकारों को सम्मानित किया। नरेश धवन, मुनीश कपूर, मोहित सिक्का, राकेश कपूर, सोनू कल्याण, काव्य वर्मा, नितिन शर्मा, शिवांग, रोहित कुमार, इशिता सोडी ने मां चिंतपूर्णी की भेंट गा कर माहौल रंग मई कर दिया। महाआरती राजू वोहरा, अमरजोत सोडी परिवार ने मिल कर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *