जालंधर| मां त्रिपुरमालिनी धाम, श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से मां त्रिपुरमालिनी की भव्य चौकी का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर कर की। मंदिर परिसर में भजन पार्टी व भक्तों ने महामाई के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों भजन पार्टी को मां की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। यहां महासचिव राजेश विज, ललित गुप्ता, पविंदर बहल, विनोद गुप्ता, बलदेव आनंद, सीमा मल्होत्रा, यादव खोसला, रमन शर्मा, भारत भूषण, जगमोहन सिंह खोसला व अन्य मौजूद रहे।


