जालंधर| मां त्रिपुरमालिनी धाम, श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों ने मां त्रिपुरमालिनी की चौंकी की गई। मंदिर परिसर में महंत अशोक सितारा एंड पार्टी व भक्तों ने महामाई के भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने “गणपति देवा तेरी हो रही जय जयकार’…, ‘तेरे लाल तेरा चाउंदे ने दीदार दातिये’…, ‘दे चरणा दा प्यार माए नी मैनू रक्ख लै सेवादार’…, ‘स्वर्गा तोह सोहना तेरा द्वार’, ‘माए नी हत्थ जोड़ खड़े…’ व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर महासचिव राजेश विज, ललित गुप्ता, पविंदर बहल, विनोद गुप्ता, बलदेव आनंद, सीमा मल्होत्रा, यादव खोसला, रमन शर्मा, भारत भूषण, जगमोहन सिंह खोसला व अन्य मौजूद रहे।


