मां बम्लेश्वरी परिक्रमा पथ का लोकार्पण:डोंगरगढ़ में साढ़े 3 किमी लंबा पथ तैयार, रमन सिंह और केदार कश्यप ने किया उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नवरात्र के तीसरे दिन मां बम्लेश्वरी धाम में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मां बम्लेश्वरी पर्यावरण परिक्रमा पथ का लोकार्पण किया गया। यह परिक्रमा पथ साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। इसका विचार डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री काल में आया था। वन विभाग को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई थी। दस साल के निर्माण काल के बाद 2025 में यह पथ पूरा हुआ है। इस पथ पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थों और वन्य प्राणियों की झलक देखने को मिलती है। असामाजिक तत्वों का केंद्र बना परिक्रमा पथ के उद्घाटन के दौरान एक चिंताजनक तथ्य सामने आया। करोड़ों रुपए की लागत से बना यह पथ श्रद्धालुओं की बजाय असामाजिक तत्वों का केंद्र बन गया है। डॉ. रमन सिंह ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि इस पथ की सार्थकता तभी होगी जब इसका उपयोग भक्तों और आम जनता के लिए सुनिश्चित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *