भास्कर न्यूज | बालोद सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा है को चरितार्थ करते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जूनियर्स द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान का आयोजन गंगा मैया मंदिर झलमला बालोद में मंगलवार को किया गया। राज्य चेयरमेन तोमन साहू के अगुवाई में बालोद प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री का गंगा मैया प्रांगण में स्वागत किया गया। रेडक्रॉस की बालिकाओं ने मार्चिंग करते हुए मंत्री को मंदिर के मुख्य द्वार तक सम्मानपूर्वक लेकर आईं। बालोद जिला रेडक्रॉस के चेयरमेन डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गंगा मैया प्रांगण में जिले भर के डेढ़ सौ वॉलेंटियर ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और दुकानदारों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सभी बच्चों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमेन डॉ. प्रदीप जैन, वाइस चेयरमैन कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष रूप नारायण देशमुख, बीईओ बालोद मोहिनी यादव, जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार, रोहित देशमुख, झग्गर देवांगन, रमेश हिरवानी, सीमा सुशील जामवन्ते, गायत्री साहु, कादम्बिनी यादव, हुमेश साहु, अभय साहू, नरेंद्र यादव, मनमोहन धाकड़, शिवेंद्र बहादुर, रौशनी साहु, राजेश वर्मा, शाम के तारम, हंसा सुखदेवे, हेमन्त साहू, चन्द्रलेखा ठाकुर, एच.के. साहु, जितेंद्र गजेन्द्र, अश्वन बारले सहित प्रबंध समिति एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस के चेयरमैन ने बालोद जिले की गतिविधियों से मंत्री को अवगत कराया।


