मां भगवती चौकी में भजनों में झूमे श्रद्धालु

लुधियाना| हैबोवाल सोशल वेलफेयर सोसायटी की 20वीं विशाल मां भगवती चौकी और भंडारा नवीन नगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सोसायटी प्रधान नरेंद्र मक्कड़ की देखरेख में हुए इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने मां भगवती की ज्योति प्रज्वलित की और एडवोकेट गौरव बग्गा खुराना ने चुनरी भेंट की। भजन गायक गौतम जालंधरी ने भजनों से वातावरण भक्तिमय किया और श्रद्धालु झूम उठे। समापन पर विशाल भंडारा कराया गया। समारोह में सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर सहित कई गणमान्यों ने शिरकत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *