लुधियाना| जमालपुर अर्बन स्टेट फेज-1 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास आयोजित अरोड़ा डेंटल क्लिनिक के निःशुल्क दंत जांच शिविर में 120 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। शिविर में प्रमुख दंत विशेषज्ञ डॉ. राजेश अरोड़ा के साथ डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. यशपाल गोसाई ने मरीजों की जांच की। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। डॉक्टरों ने दांत और मसूड़ों की देखभाल के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक गुणवत्तापूर्ण दंत सेवाएं पहुंचाना है।


