मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर:बीपी, शुगर और आंखों की जांच के बाद दी मुफ्त दवाएं

राजधानी के अशोका गार्डन स्थित सुभाष कालोनी के मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने जांच करवाई। शिविर में विशेष रूप से बीपी, शुगर और आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीज पहुंचे, वहीं मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के मरीज भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। डॉ. अंकुर मिश्रा और उनकी टीम ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया और मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन द्वारा सभी को दवाएं वितरित की गईं। शिविर का आयोजन इस तरह से किया गया कि लोग पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए जांच करवाते और डॉक्टर के परामर्श के बाद दवाएं लेकर वापस लौटते। हर महीने के पहले रविवार को शिविरइस अवसर पर डॉ. अंकुर मिश्रा ने बताया कि अब हर महीने के पहले रविवार को मां भवानी शिव हनुमान मंदिर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिविर में श्रीकांत अवस्थी, राकेश चतुर्वेदी, राम रतन बघेल, कृष्णकांत अग्निहोत्री और पायल पटेल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने योगदान दिया और आयोजन को सफल बनाने में मदद की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *