मां मनसा पूजा के सहायतार्थ दान कूपन का विमोचन किया

रामगढ़ | श्रीश्री मनसा पूजा समिति पारसोतिया की ओर से मां मनसा पूजा महोत्सव के सहायतार्थ लकी दान कूपन जारी किया गया। बुधवार की शाम को शहर के बाजारटांड़ में अतिथियों ने दान कूपन का विमोचन किया। यह कार्यक्रम समिति के संस्थापक लेखराज महतो की अगुवाई हुई। यहां, मुख्य अतिथि आजसू युवा नेता पीयूष चौधरी,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा, कांग्रेस नेता बलजीत सिंह बेदी, आजसू बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, हेल्पिंग हैंड के संस्थापक उमेश कुशवाहा, सोनी देवी, रोहित, लालू शर्मा मौजूद थे। संचालन नीतीश कुशवाहा ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *