भास्कर न्यूज|रामगढ़ प्रेस क्लब रामगढ़ के कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ने डीसी फैज अहमद से मुलाकात कर मांग पत्र भी सौंपा। पत्रकारों ने प्रेस क्लब के जर्जर भवन की जगह नए भवन का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान करने, सभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड निर्गत करने, अर्हताएं पूरी करने वाले जिले के पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, रामगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा में जिले के पत्रकारों के चार पहिया वाहनों के आवाजाही की निःशुल्क सुविधा प्रदान की दिशा में पहल करने की अपील की गई। इस पर डीसी ने पत्रकारों के हितों में सकारात्मक पहल करने की बात कही। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीटीओ मनीषा वत्स से भी मुलाकात की गई। इस दौरान जिले के कई पत्रकार मौजूद थे।


