लघु उद्यमी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने उद्यमियों की समस्याओं को रखा

भास्कर न्यूज|रामगढ़ कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के समक्ष लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने उद्यमियों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। वहीं झारखंड के उद्यमी प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिवेदन में उठाई गई मांगों को गंभीरता से पहल करने का विश्वास दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी इंद्र अग्रवाल , प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विजय छापरिया, कोल्हान प्रभारी ज्ञान जायसवाल, अनिल गोयल, अजय दधीच, सहित झारखंड लघु उद्योग भारती कई उद्यमी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *