भाजपा ने राज्य सरकार का पुतला जलाया

भास्कर न्यूज | सिमडेगा भारतीय जनता पार्टी ने हूल दिवस को भोगनाडीह में आदिवासी समाज के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है। इसके खिलाफ शहर के महावीर चौक पर पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने हेमंत सरकार को आदिवासी समाज का विरोधी बताते हुए कहा कि अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सरकार के द्वारा अनेकों बार आदिवासी समाज की अस्मिता पर प्रहार किया गया है। आदिवासी समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कहा कि आने वाले समय में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आदिवासी समाज को जागरूक होना होगा और एक जुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, शंभु भगत, उत्तम केरकेट्टा, महावीर बड़ाईक, कृष्णा ठाकुर, गजानंद बेसरा, नंदकिशोर केशरी, दिलीप साहू, रवि वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, सत्यनारायण प्रसाद, नीरज बड़ाईक, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, रजो देवी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *