मां महामाया ज्वेलर्स में दूसरे दिन भी आयकर टीम का सर्वे

भास्कर न्यूज| जांजगीर सक्ती के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी मनोज अग्रवाल के मां महामाया ज्वेलर्स दुकान और उनके घर पर आयकर विभाग की टीम गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पहुंची और िरकॉर्ड खंगालने शुरू िकए। शुक्रवार को भी यह कार्रवाई िदन भर चार से पांच अधिकारियों की नेतृत्व में चली। इस बीच सुरक्षा मंे तैनात जवानों ने िकसी को अंदर जाने नहीं िदया। सूत्रों के अनुसार, विभाग टैक्स संबंधी खाते खंगालने पहुंची है। कुछ जानकारों का कहना है कि यह एक नियमित प्रक्रिया हो सकती है, जिसमें बड़े व्यावसायियों के यहां टैक्स चोरी पर शिकंजा कसा जाता है। आईटी टीम ने अग्रवाल के व्यापारिक लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नगर में यह छापेमारी बड़े पैमाने पर कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। कई अन्य व्यापारी अपनी दस्तावेजों को दुरुस्त करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले भी तीन वर्ष पूर्व नगर में एक साथ आठ ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी, लेकिन उस समय की कार्रवाई का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *