2705 बिजली कनेक्शन काटे, 1.37 करोड़ वसूले

कबीरधाम जिले में बिजली बिल बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की टीमों ने कवर्धा संभाग के सभी वितरण केंद्रों में कार्रवाई की है। 1951 उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 37 लाख रुपए की बकाया राशि वसूली गई। वहीं 2705 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कंपनी उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराती है। बावजूद इसके कई उपभोक्ता भुगतान नहीं कर रहे थे। समझाइश के बाद भी बिल नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई की गई। कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता जीएस फ्लोरा ने बताया कि 2705 उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 24 लाख रुपए बकाया था। उपभोक्ताओं को समय पर बिल चुकाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें मोर बिजली एप से भुगतान करने और 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना की जानकारी दी जा रही है। बिजली कटने के डर से निकायों ने चुकाए 1 करोड़ शासकीय विभागों से भी बकाया वसूली की जा रही है। विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 38 लाख और नगरीय निकाय ने 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। अधिकारियों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली और सब्सिडी की जानकारी भी दी। इसके साथ ही जिले के उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे नियमित रूप से बिजली बिल चुकाएं। ऐसा नहीं करने पर बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *